फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी का ट्रक टैंकर से टकराया, दो जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी का ट्रक टैंकर से टकराया, दो लोग घायल
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे बाईपास पर गांव सठेड़ी कट के पास आर्मी का ट्रक सड़क क्रॉस कर रहे तेल के टैंकर से टकरा गया। हादसे में ट्रक में सवार आर्मी का हवलदार और चालक घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने हाईवे स्थित सेंट फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रुड़की से आर्मी का ट्रक बरेली छावनी जा रहा था। आर्मी के ट्रक को महाराष्ट्र निवासी आर्मी का चालक मोहित लाहू चला रह था। इनके साथ बिहार प्रांत निवासी हवलदार एके झा भी ट्रक में सवार था। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आर्मी का ट्रक रतनपुरी क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर सठेड़ी कट के समीप फुलत रोड की ओर से अचानक आए तेल के टैंकर जा टकराया। हादसे में आर्मी के ट्रक में सवार हवलदार एके झा और चालक सिपाही मोहित लाहू घायल हो गए। चालक हादसे के बाद टैंकर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान पास ही खेत में काम कर रहे सठेड़ी निवासी किसान ने गांव से अपना निजी वाहन मंगाकर घायलों को हाईवे स्थित सेंट फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। सूचना पर रुड़की से सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सेना के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों ने घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाने वाले किसान का शुक्रिया अदा किया। आर्मी के चालक मोहित लाहू ने ट्रक चालक के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें