विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया
खतौली। पिकेट इंटर कॉलेज में चल रही चार दिवसीय तहसीलस्तरीय बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। विद्यालय प्रबंधक रेव्ह श्रीपाल तथा प्रधानाचार्य कैरल एसएच सिंह ने मशाल को बुझाकर खेल समापन की घोषणा की। चैंपियन खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
सीनियर वर्ग में 3000 मीटर चाल प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम, सरिता द्वितीय। जूनियर वर्ग में 100 मीटर बाघा में शालू प्रथम, तनु सैनी द्वितीय, 400 मीटर बाघा में तनु रानी प्रथम, तनु द्वितीय, गोला फेंक में रेणु प्रथम, एकता द्वितीय, भाला फेंक में किरण प्रथम, पारुल द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में क्रास कंट्री में वर्षा शर्मा प्रथम, नेहा द्वितीय, 400 मीटर बाघा में स्वाति प्रथम, राधा द्वितीय, 100 मीटर बाघा में शिवानी प्रथम, साक्षी द्वितीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर वर्ग में 80 मीटर बाधा में साक्षी प्रथम, नेहा द्वितीय, ऊंची कूद में नेहा प्रथम, काजल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनने में तहसील प्रभारी प्रदीप लाल, अशोक, संध्या नागर आदि का विशेष सहयोग रहा।