फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक की वीडियोग्राफी कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल नगर पंचायत बैठक की वीडियोग्राफी कराएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/चरथावल। विपक्षी सदस्यों ने नगर पंचायत बोर्ड की आज होने वाली बैठक की वीडियोग्राफी कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।
सोमवार को चरथावल बोर्ड के निर्वाचित सदस्यों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर मंगलवार को होने वाली बोर्ड की बैठक की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराने के लिए जिलाधिकारी राजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में अब्दुल सत्तार, राशिद, वर्षा गर्ग, नय्यूम, कुबेरदत्त त्यागी, जानिस्ता का आरोप है कि पिछली 11 जुलाई की बैठक में उन्हें तत्कालीन ईओ और चेयरमैन ने अपनी राय रखने से जबरन रोका था। आरोप है कि कार्रवाई रजिस्टर पर कार्रवाई बंद करने के बाद सभासदों के हस्ताक्षर होने न्याय हित में है। शिकायतकर्ताओं को डीएम ने बैठक की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराने का भरोसा दिया है। साथ ही बैठक के दौरान वीडियोग्राफी के अलावा कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों का संचालन नियमित चलाने की मांग की है।
शिक्षास्तर को बढ़ाने के लिए दिए टिप्स
चरथावल। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में शिक्षा कायाकल्प ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम के तह विद्यार्थियों को अधिगम संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रमोद कुमार ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था प्रथम के द्वारा बच्चों के अधिगम स्तर को बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका मकसद बच्चों को बातचीत, खेल संबंधी जानकारी और कहानियों के माध्यम से शिक्षा के स्तर को मजबूत करना है। प्रधानाध्यापिका मंजू त्यागी, रीतू, रश्मि, नीतू, प्रीति मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के परिवार में शोक
चरथावल। पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल के ताऊ के लड़के विनीत कुमार (50) का हार्टअटैक से निधन पर शोक छा गया। रविवार कारोबारी विनीत की अचानक तबियत खराब होने के कारण जिला मुख्यालय प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सुबह हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। दोपहर का कस्बे में शव पहुंचने पर शोक छा गया।
विज्ञापन

अरुणाचल की पांच पेटी शराब समेत दबोचा
चरथावल। चरथावल पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से गांव सैदनगलां में अरुणाचल की शराब बिकने की शिकायत पर एक मकान में दबिश दी। पुलिस ने मौके पर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में मौके से जितेंद्र को पांच पेटी शराब समेत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें