कबड्डी खिलाड़ियों का चयन किया गया
मोरना। ककरौली के किसान इंटर कालेज में तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भोकरहेड़ी, मोरना, भोपा, जानसठ, ककरौली आदि कालेजों की टीमों ने भाग लिया। टीमों से जिलास्तरीय सब जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि अरुण कुमार ने कहा कि खेल हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं का भंडार छिपा हुआ है। ये प्रतियोगिता युवाओं के लिए वरदान हैं। युवाओं को इनमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। कालेज के ग्राउंड मेें इंटर कालेज भोकरहेड़ी, जनता इंटर कालेज भोपा, महर्षि शुकदेव इंटर कालेज मोरना, किसान इंटर कालेज ककरौली व डीएवी इंटर कालेज जानसठ के युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल का प्रदर्शन किया। ऊधम सिंह व विपिन कुमार ने मुख्य रेफरी की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण कुमार, फुलचंद्र सिंह व चौधरी यशपाल सिंह ने उम्दा खेल के प्रदर्शन पर सब सीनियर टीम के लिए ककरौली से प्रिंस, अचल, वैभव, आतिश, गौतम, भोकरहेड़ी से आकाश, निशांत, हर्ष, मोरना से निशांत, आकाश, बादल, जोनी का चयन किया। वहीं, सीनियर सब जूनियर वर्ग में भोपा से निशांत, आशीष, नितिन, वासू, सुवेश शर्मा, अभिषेक सहरावत, भोकरहेड़ी से रक्षित, विशांत, अर्पित व अनंत को चुना गया। चुने गए खिलाड़ी जिला स्तरीय की कबड्डी प्रतियोगिता में 30 अगस्त को हरसौली इंटर कालेज में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान प्रबंधक सत्यपाल सिंह, सतीश सहरावत, अशोक कुमार, चंद्रपाल सिंह, बिजेंद्र बाहदुर आदि उपस्थित रहे।