फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरबालियान में मिनी स्टेडियम बनाने का भेजेंगे प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने कहा कि खेल निदेशालय को पुरबालियान गांव में दिव्या के नाम से मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि कुश्ती में गांव की प्रतिभाओं को आगे आने के मौके मिले। जकार्ता से लौटने पर स्टेडियम में दिव्या का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


दादी ने की पूजा, गांव में स्वागत की तैयारी
मंसूरपुर। एशियाड में कांस्य पदक जीतने पर दिव्या की दादी प्रेेमवती ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने भी घर आकर बधाई दी। चाची शर्मिष्ठा ने मिठाई खिलाई। उधर, मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि दिव्या के दादा राजेंद्र सिंह शुगर मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शुगर मिल परिवार दिव्या का भव्य स्वागत करेगा। भाकियू के जिला महामंत्री नीरज पहलवान ने बताया कि गांव में दिव्या के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें