फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेता बच्चे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेता बच्चे पुरस्कृत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशन में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। परीक्षा में जिले के 24 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रतिभा प्रस्तुत की। इससे पूर्व वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गई।
पाल धर्मशाला आनंदपुरी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि आयुर्वेेद चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि संस्कृति के संवर्धन में गायत्री परिवार का योगदान अमूल्य है। बच्चे भारत की संस्कृति को जाने। विशिष्ट अतिथि ब्रज बिहारी धूरिया, जगशरण, पंडित सुरेंद्र शर्मा, जनार्दन कौशिक, शिवकुमार ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। कक्षा पांच से 12 तक के वर्ग में आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में एसडी पब्लिक की आयुषी वर्मा, गिरधारीलाल मेमोरियल स्कूल की उदीशा तिवारी, डीएवी मंसूरपुर स्कूल की मीनाक्षी आर्य, जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा के मोहम्मद वासिद, शारदेन स्कूल की मनीषा मित्तल, आरडी पब्लिक स्कूल की शगुन वालिया, महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना की ज्योति, कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज जागाहेड़ी की वैशाली ने जिले में प्रथम स्थान पाया। द्वितीय स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल बुढ़ाना के श्रीधर कुशवाह, हॉली चाईल्ड स्कूल की दिव्या, केंद्रीय विद्यालय की वेदांशी, उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वाति देवी, एमजी पब्लिक स्कूल की रिया पुंडीर, कुंवर जगदीश प्रसाद स्कूल के आयुष वर्मा, जनता इंटर कॉलेज भोपा की विधि, एसडी इंटर कॉलेज की साक्षी को मिला। राखी पब्लिक स्कूल के देवांश त्यागी, लिटिल एजेंल्स स्कूल के शौर्य अग्रवाल, डीएवी पब्लिक स्कूल शहर के सूरज यादव, अरविंद इंटर कॉलेज पुरा के शिवम, स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज बघरा के अभिषेक, गांधी बालिका इंटर कॉलेज चरथावल की आंचल, देव पब्लिक स्कूल मंसूरपुर के रजत धीमान को तीसरा स्थान मिला। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इससे पहले डॉ आशीष मिश्रा, शरद मिश्रा, सोहनवीरी देवी, उर्मिला त्यागी ने यज्ञ सम्पन्न कराया। संचालन रुक्मिणी भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहन को प्रदेश में पहला स्थान
मुजफ्फरनगर। प्रदेश स्तर पर हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शारदेन स्कूल के रोहन मित्तल ने पहला स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। गायत्री परिवार की ओर से छात्र का सम्मान किया गया। डॉ रामनिवास, ब्रज लता, महेंद्र शर्मा, सरोज धीमान, पूनम, सुदेश, कलमेश, चांदना दीक्षित, डॉ ओमपाल, शिवनंदन, सोमपाल, सुनीता, सत्यवती, उर्मिला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें