फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास मंदिर में हुआ भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविदास मंदिर में हुआ भंडारा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला रैदासपुरी में स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले मंदिर में एक दिवसीय सत्संग किया गया। सत्संग में मध्यप्रदेश के विश्राम दास जी महाराज, सत्यानंद जी महाराज, गंधारी जी महाराज के सानिध्य में हवन-पूजन के बाद भंडारा किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के सूरजमल, जयपाल सिंह, करणसिंह, रजनीश, राजीव, ब्रजेश कुमार, राजकुमार सिद्धार्थ, राहुल, शंकर, कुलदीप, विजय कैमरिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रीराम कथा में झूमे लोग
मुजफ्फरनगर। शिवमंदिर कथा समिति के तत्वावधान में नवीन मंडी स्थल पर चल रही श्रीराम कथा में वृंदावन से पधारे गौरदास महाराज ने शिव-पार्वती विवाह व श्रीराम जन्म का वृत्तांत सुनाया। उन्होंने बताया कि नारद जी के कहने पर भगवान शंकर ने सप्तऋषियों को भेजकर अखंड तपस्या कर रही पार्वती की परीक्षा के लिए भेजा। उनकी तपस्या से भगवान शंकर प्रसन्न हो उठे और विवाह के लिए सहमति दे दी, जिस पर पार्वती ने उन्हें अपने पिता की आज्ञा लेने के लिए बारात लेकर आने को कहा। गौर दास महाराज द्वारा भजन के रूप में श्रीराम जन्म का वर्णन सुनकर श्रद्धालु झूमने लगे। जितेंद्र कुच्छल, रमेश सिंघल, प्रदीप, अचिंत मित्तल, चंद्रजीत राठी, रोहित, प्रवीण मित्तल, अतुल वर्मा, अरविंद गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें