फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज में शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में शिक्षक संघ ने दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान दिया जा चुका है, लेकिन प्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों को इसका लाभ अभी तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने केंद्रीय संस्थानों में पहले ही लागू कर दिया है, लेकिन दुर्भाग्यवश उत्तर प्रदेश में लागू होना बाकी है। इसी मांग को लेकर चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के तहत आने वाले सभी महाविद्यालयों के शिक्षकों का संगठन मूटा के आह्वान पर धरना सभी विद्यालयों में दिया जा रहा है। यह धरना दो दिवसीय चलेगा। मंगलवार को भी धरना जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डा. मनीष कुमार जैन, सचिव राजीव कौशिक, सह सचिव डा. अर्चना, कोषाध्यक्ष डा. नीरजा गुप्ता, कार्यवाहक प्राचार्य डा. नीतू वशिष्ठ, डा. कमल किशोर सरीन, डा. अरविंद, डा. सपना जैन, डा. नेमचंद जैन, दीप्ति जैन, डा. विपिन बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें