फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का सम्मान करें, कानून के दायरे में रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं का सम्मान करें और कानून के दायरे में रहें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एंटी रोमियो स्क्वॉड की निरीक्षक पुष्पलता त्यागी ने छात्रों को कानून की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निरीक्षक पुष्पलता त्यागी और प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। महिला निरीक्षक ने कहा कि सभी बच्चे अपने घर के साथ-साथ घर से बाहर भी सभी महिलाओं का सम्मान अवश्य करें। हमेशा कानून के दायरे में रहें और कानून का सम्मान करें। स्कूल के अवकाश के बाद सीधे अपने घर जाएं। रास्ते में कहीं भी इधर-उधर ना रुके। स्कूलों और कॉलेजों के आसपास झुंड बनाकर खड़े न हों। किसी भी जगह महिलाओं और युवतियों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अश्लील टिप्पणी न करें। अन्यथा शिकायत होने पर वे लोग परेशानी में पड़ सकते हैं। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बच्चों को यातायात के नियमों का पूर्णतया पालन करने के विषय में भी जानकारी दी। कहा कि बाइक पर हमेशा हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, इसके अलावा बाइक पर दो से अधिक सवारी यात्रा न करें। बिना वैध लाइसेंस के स्कूल में बाइक ना लाएं। पुलिस द्वारा महिलाओं एवं युवतियों के साथ छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना रखें और अपने आप को भी सुरक्षित रखें। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि महिला निरीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समस्त आचार्य एवं छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें