फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल कर्मी का तीसरे दिन गंगनहर में शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन मिल कर्मी का गंगनहर में शव मिला
विज्ञापन

खतौली/मंसूरपुर। तीसरे दिन मिल कर्मचारी का शव सठेड़ी गंगनहर पुल से आगे मिला। शव को तलाश कराने के लिए पीएसी के गोताखोरों को लगाया गया था। पुलिस व गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंसूरपुर शुगर मिल का कर्मचारी 25 वर्षीय आशीष पुत्र लक्ष्मण रविवार की शाम को चार दोस्तों के साथ खतौली गंगनहर में नहाने के लिए आया था। गंगनहर में नहाते हुए आशीष पानी में डूब गया। पुलिस व परिजन उसी दिन से गंगनहर में आशीष को तलाश करवा रहे थे। मंगलवार की सुबह पीएसी के गोताखोरों को लगाया गया। गोताखोरों ने मोटरबोट से आशीष को तलाश करना प्रारंभ किया। तलाश करते हुए सठेड़ी गंगनहर पुल से करीब एक किलोमीटर दूर आशीष का शव मिल गया। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के दौरान शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, ओएन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, भूपेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें