फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा से पुण्य फल प्राप्त होते हैं-महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कथा से पुण्य फल प्राप्त होते हैं : महाराज
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे के पड़ाव चौक स्थित भव्य पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आहुति देते हुए कथा व्यास स्वामी करुणदास महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मानव को पुण्य फल प्राप्त होते हैं। उन्होंने बामनअवतार प्रसंग का सुंदर वर्णन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के अंत में 56 प्रकार के भोग लगाकर गोवर्धन जी की पूजा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। व्यवस्था में सुमन अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, छवि अग्रवाल, लवि अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र कांबोज व नितिन शर्मा आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन

बैंकों के बाहर चेकिंग अभियान चलाया
मीरापुर। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कस्बे के सभी बैंकों का निरीक्षण किया। बैंक के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बैंक के बाहर वारदात हो सकती है। यह जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने पुलिस बल के साथ कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक कैथोड़ा व मीरापुर, जिला सहाकरी बैंक, सेन्ट्रल बैंक, कार्पोरेशन बैंक में गहन चैकिंग की। बैंकों के आसपास घूम रहे कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें