फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद अतिक्रमण हटाकर नुकसान से बचें व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल।
विज्ञापन

विधायक विजय कश्यप ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरूआत से पहले व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें अवगत कराने के लिए कहा। इसी कड़ी में थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने व्यापारियों से मुख्यमार्गों अथवा सार्वजनिक स्थलों से खुद अतिक्रमण हटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा निर्धारित निशान के मुताबिक ही सामान लगाए।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए बृहस्पतिवार का दिन मुकर्रर किया था। मगर, भाजपा विधायक विजय कश्यप और चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने प्रशासनिक अफसरों और थाना प्रभारी से अतिक्रमण हटवाने से पहले व्यापारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें निर्धारित निशान लगाकर खुद कब्जा हटवाने के लिए कहा। इस पर एसओ ने मुख्यमार्ग पर दुकानदारों और कस्बे के व्यापारियों से कहा कि खुद सार्वजनिक संपत्ति से वह खुद अतिक्रमण हटा लेंगे, तो नुकसान से बच जाएंगे। अभियान के सहमे लोगों ने दुकानों के सामने सड़कों पर सजे सामान को खुद ही हटा लिया। हालांकि नायब तहसीलदार भी अतिक्रमण हटवाने के लिए टीम के साथ पहुंच गए थे। मगर, व्यापारियों के अनुरोध पर विधायक की सार्थक पहल के कारण प्रशासन ने उन्हें स्वयं कब्जा हटाने का एक मौका दे दिया है। फिलहाल अभियान को टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें