फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साम्प्रदायिक सौहार्द कायम करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में भाईचारा बनाए रखना जरूरी
विज्ञापन

बुढ़ाना। जमीयत उलमा- ए- हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना अब्दुल अलीम फारूकी ने कहा की हमें अपने देश में सांप्रदायिक सौहार्द कायम करना चाहिए। भारत वर्ष एक धर्म निरपेक्षक देश है। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार के कार्यों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिना वजह तीन तलाक जैसे मुद्दे को उठाकर शरीयत में हस्तक्षेप करना चाहती है, जो कि गलत है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौलाना अब्दुल अलीम फारूकी जमीयत उलमा-ए- हिंद के एक कार्यकर्ता के घर निजी कार्यक्रम में भाग लेेने आए थे। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व देश के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदू -मुस्लिम के बीच खाई पैदा करके अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं, जो भविष्य में देश के लिए खतरा साबित हो सकता है। महासचिव ने कहा कि सरकार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। उन्होंने हिंदू और मुसलमानों को एक साथ प्यार से रहने की अपील की। उन्होंने मुसलमानों को आह्वान किया कि कोई भी हिंदू आपके आसपास परेशान या दुखी है तो उसके दुख दर्द में शामिल हो जाओ। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए का कि सरकार तीन तलाक का मुद्दा उठाकर शरीयत में हस्तक्षेप कर रही है। राम जन्म भूमि व बाबरी मस्जिद पर राजनीति करना गलत बताया। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा-ए- हिंद सुप्रीम कोर्ट के हर फैसले का सम्मान करेगी। इस मौके पर हाफिज, तहसीन राणा, आसिफ कुरैशी, शाहिद, मौलाना इमरान, आदि सहित जमीयत की शाखा बुढ़ाना के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें