फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह संचालकों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह संचालकों की बैठक में विचार विमर्श
विज्ञापन

पुरकाजी। सर्वशिक्षा अभियान योजना के अंर्तगत यूनिफार्म व स्वेटर वितरण कार्यक्रम के तहत कस्बे के लाला सुखलाल इंटर कालेज में ब्लाक पुरकाजी के समस्त ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापक और स्वयं सहायता समूह संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापकों से बच्चों को वितरित किए जाने वाली ड्रेस आदि स्वयं सहायता समूहों से लेने की अपील की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एबीएसए चन्द्रकेश यादव ने कहा कि डीएम की प्राथमिकता बिंदु में विद्यालयों में बच्चों को वितरित की जाने वाली ड्रेस व स्वेटर आदि इस बार स्वयं सहायता समूह से बनवा कर देनी है, जिसमें सभी को सहयोग करना है। बीडीओ तुलसीराम ने स्वयं सहायता समूह एके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उनका सहयोग करने की अपील की। प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन राठी ने समस्त ग्राम प्रधानों की ओर से ड्रेस बनवाने और विद्यालयों के लिए आने वाली अन्य सरकारी योजनाओं में भी पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा, अमित शर्मा, दुष्यंत शर्मा, निर्वेश कुमार राणा, खुशनूद, मुस्तफा, नूतन, रश्मि अलीनवाज, मधुसूधन, पुरुषोत्तम, ग्राम प्रधान प्रताप सिंह, रितुपरण सिंह आर्य, हरिओम त्यागी, चमन सिहं, अर्जुन सिंह, मनीष कुमार, प्रवेश कुमार, सुरेश कु ार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एबीएसए च्रन्द्रकेश यादव व संचालन मैराज खालिद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें