फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रवृति परीक्षा में चार छात्रों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चार छात्रों ने मारी बाजी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के चार छात्रों का प्रदेश स्तरीय मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा की वरीयता सूची में सर्वोच्च स्थान रहा।
प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने बताया कि भारतीय शिक्षा समिति गाजियाबाद में प्रदेश स्तरीय मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा कराती है। परीक्षा में 40 विद्यालयों के 275 छात्रा शामिल हुए। 60 छात्र उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के चार छात्रों ने सूची में स्थान पाया। प्रदेश में दूसरा स्थान विद्यालय के अमन सैनी को मिला। ग्यारहवां आयुष पाल, सोलहवां अभिषेक जयंत, अट्ठारहवा कार्तिक गुप्ता को मिला। इन चारों छात्रों ने विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि अमन को 1200 रुपये और अन्य तीनों को 600 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दो वर्षों तक मिलेगी। इसी के साथ विद्यालय के छात्र तरुण ठाकुर, नासिर, आदित्य जुगल, प्रिंस वर्मा, आयुष धामी को 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मेधावी घोषित किया गया। प्रबंधक विनोद मित्तल, अध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता, भीमसेन कंसल आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें