फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा खड़े होकर जलस्तर बढ़वाने को संतों ने लिया प्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
साधु-संतों का आंदोलन जारी
विज्ञापन

मोरना।
शुक्रताल में गंगा का जलस्तर बढ़ाने की मांग को साधु संतों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। धरने के सातवें दिन साधु संतों व समाजसेवियों ने गंगा में खड़े होकर जलस्तर बढ़वाने का प्रण लिया।
विज्ञापन

तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित गंगा में जलस्तर कम होने से श्रद्धालुओं को स्नान करने व नौका विहार करने में दिक्कत का सामना पड़ता है। गंगा में जलस्तर बढ़ाने की मांग को लेकर साधु संतों का अनिश्चितकालीन धरना गंगा घाट पर चल रहा है। सोमवार को काफी संख्या में साधु संतों व समाजसेवियों ने गंगा में खड़े होकर हाथों में गंगाजल लेकर जलस्तर बढ़वाने का प्रण लिया। इस मौके पर आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज, स्वामी भजनानंद महाराज, हरीशानंद गिरि, रामगिरि महाराज, सतीश महाराज, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी ठाकुर, स्वामी सच्चिदानंद महाराज, राजभारती, शंकरगिरि, संत ज्ञानेश्वर, शंकरदास, बाबूराम, कंवरपाल, गौरीश शर्मा, शंभूनाथ, सतीश कुमार, भगवान दास, धर्म गिरि, प्रेमदत्त, ध्रुवदत्त, स्वामी सौम्य स्वरूप, पुन्ना महाराज, आरके वाजपेयी, अजय मलिक, कौशल, सावित्री देवी, गुड्डों, सुमनबाई मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं, भाजपा नेता डॉ. वीरपाल निर्वाल, डॉ. महकार सिंह, अरुण कुमार गर्ग, सतीश गोयल, रामकुमार तायल, नितिन मलिक आदि का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय जल संसाधन व नदी विकास मंत्री सतपाल महाराज को समस्या से अवगत कराने के लिए रवाना हुआ। वहीं, गंगा घाट पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अवर अभियंता श्रवण सिंह ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों के पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें