मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित साईंधाम मंदिर से साईं बाबा की पालकी यात्रा रविवार को निकाली जाएगी। महावीर चौक, नई मंडी, गौशाला रोड, टाउन हाल रोड से होते हुए यात्रा साईंधाम पहुंचेगी। आरती के बाद भंडारा और साईं संध्या का आयोजन किया गया है।
केंद्र-प्रदेश सरकार की निंदा
मुजफ्फरनगर। अंबेडकर युवा मंच की बैठक में संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश पप्पू ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को निष्प्रभावी बनाने की तैयारी चल रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की मानसिकता दलित विरोधी है। सरकार ने लोकसभा में पूर्ण बहुमत होने पर भी आरक्षण कानून और पदोन्नती में आरक्षण बिल का पारित नहीं कराया है। बसंत विहार में हुई बैठक में अनिल पीपिल, कंवरपाल, संजय, मुकेश, प्रभाष, संजीव, सत्यपाल, सीताराम, राजेश मौर्या, भूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। युवा राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी ने बताया कि एसडी मैनेजमेंट में रालोद छात्रसभा की ईकाई का अध्यक्ष शुएब किनौनी को बनाया गया है। सभा से जुुड़े छात्रों ने शुएब का स्वागत किया। सुधीर भारतीय, अंकित सहरावत, विकास कादियान, अभय अहलावत, राज, अभिषेक, दुष्यंत चौहान, ऋषभ बालियान आदि मौजूद रहे।
नवीनीकरण की मांग
मुजफ्फरनगर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में साक्षर भारत मिशन के लिए प्रेरक नियुक्त किए हैं। लेकिन जिले में सितंबर के बाद से प्रेरकों को नवीनीकरण लेटर नहीं दिए गए हैं। इससे उन्हें कार्य करने में बाधा हो रही है। इस दौरान संजीव, सोनू, सत्यनारायण, लक्ष्मीदेवी, शीदा हुसैन, बबली देवी, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।