फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आंदोलन जन कल्याण की ओर से गांव सावटू में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि आज किसान परेशान है। उनका गन्ना मिलों में नहीं जा रहा है। ऐसे में डीसीओ और गन्ना समिति के सचिव बता दें कि किस तरह से किसान अपने गन्ने को मिल में डाले।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार ने कहा कि एनजीटी का 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध अव्यवहारिक निर्णय है। इंजन फिटनेस इसकी जगह अमल में आनी चाहिए। गन्ने की पर्ची नहीं मिलने की हर स्तर पर शिकायत के बावजूद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। विभाग की इस हठधर्मिता से किसान परेशान है। जब अभी तक किसानों का पेड़ी गन्ना भी खेतों में खड़ा है। किसानों को पर्ची के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। गेट और सेंटर का 60:40 का अनुपात कायम हो। उन्होंने आह्वान किया कि अगर सरकार , प्रशासन और चीनी मिलों ने इसका शीघ्र संज्ञान नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें