व्यापारी देश के विकास में सहयोग दें
जानसठ। आयकर विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी में खतौली के आयकर अधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी टैक्स जमा कर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने करदाताओं को टैक्स जमा करने में आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी।
बुधवार को डाक बंगले पर आयोजित आयकर गोष्ठी में आयकर अधिकारी ने कहा कि व्यापारी 2016-17 की रिटर्न 31 मार्च तक जमा कराएं। आयकर जमा करने में व्यापारियों को आने वाली परेशानियों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के विकास व व्यवसाय की भागीदारी में टैक्स जमा कर अपनी अहम भूमिका निभाएं। गोष्ठी में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नागर ने कहा कि विभाग द्वारा बिना वजह व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाए। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन प्रविंद्र भड़ाना, ब्रजेश रस्तोगी, नरेश कश्यप, राजीव गुप्ता, सभासद विकास गुप्ता, शशिकांत, अनिल उर्फ सोनू, गौरव, महेश चंद शर्मा, आत्माराम, जाहिद ठेकेदार आदि मौजूद रहे।