आईएएस ने एसडीएम का पदभार संभाला
जानसठ। बुधवार को एसडीएम आईएएस गजल भारद्वाज ने जानसठ एसडीएम का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के उपरांत गजल भारद्वाज ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा व स्वास्थ्य के सुधार करने की होगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों की समस्याओं का वे शीघ्र निस्तारण कराएंगी। उन्होंने बताया कि अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारी यदि लापरवाही बरतते हैं, तो मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
रामनवमी व महावीर जयंती की तैयारीे
जानसठ। रामनवमी व महावीर जयंती शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है। कोतवाली परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व गणमान्य लोगों की बैठक में एसएसआई मनोज कुमार यादव ने कहा कि आगामी सप्ताह में रामनवमी तथा महावीर जयंती मनाई जाएगी। इन दोनों उत्सव पर कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली जाती है। नए मार्ग से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने गणमान्य लोगों से सहयोग की अपील की। बैठक में ग्राम प्रधान चौधरी खलील, सौरभ काकरान, मोहम्मद जाकिर, इस्लाम, सोनू गुर्जर, नरेंद्र चौधरी, हरेंद्र चौधरी, राव एहसान अली, बिटटू ठाकुर, रतन, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद सुभानी आदि मौजूद रहे।