फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का आंदोलन टला, हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। भाकियू नेताओं के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमों को लेकर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुरकाजी थाने पर प्रदर्शन कर थाने में भूसा भरने की चेतावनी दी थी। प्रशासन और भाकियू के बीच समझौता हो जाने पर धरना स्थगित कर दिया गया। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

छह मार्च को दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने आदि की मांग को लेकर भाकियू सलाहकार एवं नगर चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में सैकड़ों दिव्यांगों एवं अन्य लोगों ने पुरकाजी अस्पताल पर प्रदर्शन किया था। उक्त मामले में गत नौ मार्च को पुरकाजी अस्पताल के प्रभारी डॉ मुकेश ने थाने पर तहरीर देकर नगर चेयरमैन सहित आठ लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और दुर्व्यवहार करने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर गुस्साए भाकियू नेताओं ने 17 मार्च को पुरकाजी थाने पर धरना कर थाने में भूसा भर देने की चेतावनी दी थी। शनिवार को अधिकारियों और भाकियू के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई वार्ता में समझौते हो गया, जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। यह जानकारी शनिवार को पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष धीरज लाटियान ने दी। मौके पर नगर चेयरमैन जहीर फारुकी, इरशाद फरीदी, रियासत खलीफा, डॉ. चांद, कामिल प्रधान, अफसर अली, अकील खान, नदीम कुरैशी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें