फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं से बोर्ड पर सवाल हल करवाकर देखे

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं से ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल कराकर देखे
विज्ञापन

खतौली। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बालिकाओं से ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल करवाकर देखे। बीएसए ने विद्यालय का निरीक्षण किया और स्टॉफ को शिक्षा का स्तर सुधारने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विद्यालय में नई वार्डन रचना की नियुक्ति की गई और अध्यापिकाओं का भी नया स्टॉफ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रकेश यादव सोमवार को गांव तिगाई में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बालिकाओं से उनकी कक्षाओं में जाकर सवाल पूछे और उनके उत्तर को ब्लैक बोर्ड पर लिखवाकर देखे। बालिकाओं से विद्यालय में रहन सहन और प्रतिदिन मिलने वाले भोजन के बोर में भी पूछताछ की। बीएसए ने विद्यालय की रसोई के अलावा कमरों की साफ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने नई वार्डन रचना से विद्यालय की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सबकुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें