एसडी में सर्किल कबड्डी ट्रायल
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज में सीसीएसयू की अंतर महाविद्यालय की सर्किल कबड्डी ट्रॉयल का आयोजन किया गया। कई कालेजों की टीम ने भाग लिया।
उद्घाटन प्रबंधक अखिलेश दत्त और कार्यवाहक प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने दी प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सर्किल ट्रॉयल का आयोजन किया गया। इसमें एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, जीएमवी कालेज रामपुर, श्रीराम कालेज मुजफ्फरनगर, एसएसवी कालेज हापुड़, एमएम कालेज मोदीनगर, एएस कालेज लखावटी, एसडी कालेज मुजफ्फरनगर ने प्रतिभाग किया। पर्यवेक्षक व चयनकर्ता डॉ वीरेंद्र सिंह मेरठ कालेज, डॉ रविंद्र सिंह आदि रहे। कार्यक्रम में कालेज के स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य डॉ अजय पाल सिंह, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ अरुणिमा रानी, डॉ कुलदीप मलिक, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
लोकतांत्रिक मंच ने की शिकायत
मुजफ्फरनगर। तरुण लोकतांत्रिक मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। इसमें कहा गया है कि एआरटीओ कार्यालय में रिटायर हो चुके बाबू जमे हुए हैं, जो सरकारी कार्य करते हैं। इसके अलावा कई प्राइवेट लोग भी विभाग में सरकारी फाइलों से छेड़छाड़ करते हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि प्रताप ने जनसुनवाई में मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी थी। जिसमें एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार और लोगों से अवैध उगाही का आरोप लगाया गया। शिकायती पत्र में कहा गया कि विभाग में रिटायर हो चुके बाबुओं का कब्जा है। यह सरकारी पटल पर बैठकर कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कई शिकायत दी गई। इस पर एआरटीओ ने आईजीआएस में जो आख्या दी गई है, उसे शिकायतकर्ता ने झूठा बताया है। इसको लेकर संगठन ने डीएम को फिर से शिकायत देकर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।