फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कसे अफसरों के पेंच, लापरवाही पर नपेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा को लेकर अफसरों के पेंच कसे हैं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का संबंधित अधिकारी 15 दिन में दो बार निरीक्षण कर गुणवत्ता की रिपोर्ट बनाएंगे। कार्यालयों में समय से पहुंचे और पीड़ितों, फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करे।
विज्ञापन

विकास भवन में अफसरों की मीटिंग लेकर डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि अवैध कब्जे और अतिक्रमण को तुरंत हटवाया जाए। अस्पताल में जीवन रक्षक औषधियां रहने और रोगियों की सभी जांच की जाए। सिसौली और तुगलकपुर की सीएचसी के निरीक्षण के निर्देश दिए। डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और लक्षित मार्गाें के निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सभी कार्य जल्द पूर्ण किए जाएं। बीएसए को स्कूलों में यूनिफार्म, किताब, जूते एवं बैग वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब विभाग, स्कूल में बायोमैट्रिक से हाजिरी लगाई जानी चाहिए। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि वर्तमान सत्र मेें अनुबंधित चीनी मिलों की ओर से शत प्रतिशत भुगतान किया जा रहा है, केवल भैसाना और खाईखेड़ी चीनी मिल भुगतान पिछड़ रहा है। डीएम ने विद्युत आपूर्ति के लिए निर्धारित अवधि में ट्रांसफार्मर बदले जाए। पीएम आवास-योजना, मनरेगा और राशन वितरण की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि नगर में एलईडी लाइट लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें