फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी को संस्कारित शिक्षा दिलाने पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

उपाध्याय समाज के सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और नारी को संस्कारित शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
आर्यपुरी भूड़ पर आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद डा. संजीव बालियान ने कहा कि जो समाज शिक्षा के प्रति जागरूक होता है, उसकी प्रगति को कोई नहीं रोक सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। तेजपाल सिंह उपाध्याय ने कहा कि अगर समाज संगठित होगा तो सत्ता में भी उसे भागीदारी मिलेगी। उन्होंने उपाध्याय समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा दहेज प्रथा का समाज से समूल नाश करने का आह्वान करते हुए समाज के बच्चों को उच्च संस्कारित शिक्षा दिलाने पर बल दिया। विधायक विक्रम सैनी, वेदपाल उपाध्याय, जगमाल उपाध्याय, सुखबीर उपाध्याय, ऋषिपाल उपाध्याय, रामदेव शास्त्री आदि ने भी विचार व्यक्त किए। उपाध्याय समाज के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन उपाध्याय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। नकुल उपाध्याय, सुरजन सिंह, नीटू उपाध्याय, अश्वनी, वेदप्रकाश, डा. कन्हैयालाल, पुरुषोत्तम प्रधान आदि का सहयोग रहा। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रशांत देशवाल, आदेश मोतला, डा. सुधीर सैनी, हरनंद वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें