वसंत पंचमी पर हवन में आहुतियां दी
मोरना। तीर्थ नगरी शुक्रताल के हनुमान सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में वसंत पंचमी पर हवन का आयोजन किया। बच्चों ने आहुति देकर विश्व में शांति स्थापना के लिए प्रार्थना भी की।
वसंत पंचमी के अवसर पर स्कूली बच्चों ने आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। वेद पाठी आचार्य अरुण ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वातावरण शुद्धि के लिए स्कूली बच्चों से आहुति दिलवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी केश्वानंद महाराज व संचालन प्रधानाचार्य ब्रहमपाल तोमर ने किया। इस मौके पर स्कूल के मेधावी छात्र और छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के हास्य चुटकले, कहानियां और देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।