मुजफ्फरनगर। आईक्यू अस्पताल और यातायात पुलिस साझा रूप से अभियान चलाएगा, जिसमें वाहनों चालकों की आंखों का टेस्ट किया जाएगा। चिकित्सकों ने कहा कि आंखें सबसे अनमोल हैं। मामूली चोट पहुंचने पर भी स्थिति घातक हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को निरंतर आंखों का टेस्ट कराना जरूरी है।
शुक्रवार को कोर्ट रोड पर आईक्यू अस्पताल में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया और अस्पताल के सीएमडी डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि यातायात के सफल संचालन के लिए सभी सहयोग जरूरी है। वाहनों को तेज रफ्तार न चलाया जाए। इसके लिए 22 जनवरी तक अभियान चलाया गया। जिसमें वाहन चालकों के साथ आम नागरिकों के आंखों की जांच की जाएगी। क्लीनिक इंचार्ज डॉ रवि स्वरुप अग्रवाल ने कहा कि आंखों के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। जिनमें अधिक लोगों आंखों जलन, धुएं आदि का प्रकोप मिला है। इस दौरान चिकित्सकों ने आंखों की देखभाल के उपाए बताए।
उधर, एसपी ट्रैफिक ने बीबी चौरसिया ने कहा कि शहर में यातायात की राह में अतिक्रमण बाधा बना हुआ है। मार्गों में अतिक्रमण होने के कारण वाहनों को चलने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सबसे पहले अतिक्रमण हटवाया जाना जरूरी है। तभी स्थिति काबू में आ सकती है। इस दौरान टीएसआई राजेश कुमार, आबिदा खातून, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।