फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सभासदों को शपथ दिलाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों का एडीएम को ज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना नगर पंचायत के छह सभासदों के भाजपा नेता के निजी आवास पर शपथ नहीं लेने के मामले में कांग्रेस नेता एडीएम से मिले। सभासदों को शपथ दिलाने की मांग की गई।
एडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि चेयरमैन और सभासदों को एक भाजपा नेता के निजी प्रतिष्ठान पर शपथ दिलाई गई। इसमें कांग्रेस के छह सभासद शामिल नहीं हुए। इन सभासदों को अलग से शपथ दिलाई जाए। इस अवसर पर तारीक कुरैशी, राकेश पुंडीर, इमरान अंसारी, राकेश पुंडीर, ताहीर अब्बासी, सतीश शर्मा, बदरुज्जमां, सोमदत्त शर्मा, नवनीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


जांच कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। सेना में भर्ती होने आए कुछ युवकों ने डीएम को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की है। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया कि सेना भर्ती में उन्होंने भाग लिया था। फिजिकल प्रक्रिया पूरी की, लेकिन बाद की प्रक्रिया में यह कहकर निकाल दिया कि प्रवेश पत्र पर प्रमाण पत्र संख्या गलत है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके पास रजिस्ट्रेशन फार्म मौजूद हैं, जो बिल्कुल सही हैं। ज्ञापन देने वालों में विनीत चौधरी, सन्नी कुमार, अरुण कुमार, अजय कुमार, आशीष कुमार, रजत चौधरी, अश्वनी कुमार, दीपक कुमार, रोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


एसडी कॉलेज में सहज योग शिविर
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज में एक दिवसीय सहजयोग शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने किया।
सहयोग शिविर में जिला कोआर्डिनेटर किरण त्रिपाठी एवं महाविद्यालय के प्रवक्ता नितिन कुमार ने कुंडली शक्ति जागृत करने को विशेष योग क्रियाएं कराई। योग के बारे में जानकारी भी दी गई। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता नितिन कुमार ने कहा कि जल्द ही दस दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। देश-विदेश के विशेषज्ञ इसमें भाग लेंगे। डॉ कुलदीप मलिक, महेंद्र सिंह, डीवी सिंह, चेतना, दीपा, कुलदीप, सविता देवी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें