फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में यूथ वीक में पहले दिन खेलों का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जौहर दिखाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज में यूथ वीक का शुभारंभ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जाने माने शूटर नवाब मियां रहे। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने दौड़, गोला फेंक, लंबीकूद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नवाब मियां ने कहा कि समर्पण की भावना से खेलते हुए हम किसी भी खेल में लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। प्रबंध समिति के सचिव डॉ एमके बंसल और प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने भी विचार रखे। खेलों के संयोजक विजय कुमार ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में पहले स्थान आसिफ, दूसरे पर गौरी शंकर तथा तीसरे पर तुषार कुमार रहे। 100 मीटर छात्राओं की दौड़ में पिंकी, अंजुम, प्रिंसी ने क्रमश: स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में सौरभ, देवेश, आसिफ और छात्राओं में पिंकी, ज्योति, पिंकी द्वितीय को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में सौरभ, देवेश, शारुन ने क्रमश: स्थान पाया। गोलाफेंक में छात्रा अंजुम, विधि बालियान, पिंकी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ में इमरान, पवन कुमार, आसिफ ने क्रमश: स्थान पाया। लंबी कूद में ज्योति, अंजुम, श्वेता ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ छात्रा में अंजु पाल, प्रिंसी, मेघा ने स्थान पाया। लंबी कूद पुरुष में इमरान चौधरी, आसिफ, अनुज कुमार ने क्रमश: स्थान पाया। 100 मीटर कर्मचारी 45 वर्ष से ऊपर दौड़ में ऋषिपाल, अनिल कुमार, ब्रहमपाल ने स्थान पाया। कर्मचारी 45 वर्ष से कम में मिंटू, जगपाल, आशु ने क्रमश: स्थान पाया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें