फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता से काम कर रही भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार बगैर भेदभाव कर रही काम
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों के अभिनंदन समारोह में विधायक अवतार सिंह भड़ाना और विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। केंद्र और प्रदेश की सरकार क्षेत्र में पारदर्शिता के आधार पर काम कर रही है। बगैर भेदभाव के विकास कार्यों को तरजीह दे रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नगर पंचायत कार्यालय पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोनों विधायकों ने प्रवेंद्र भड़ाना को नगर पंचायत चेयरमैन बनाए जाने पर नगरवासियों का आभार प्रकट किया। समारोह में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में बिचौलियों की कोई अहमियत नहीं है। आज पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। अध्यक्षता रमेश कांबोज ने तथा संचालन वीरेंद्र नागर ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह गुर्जर, ब्रजेश रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल, नेत्रपाल कश्यप, वीरपाल निर्वाल, वंदना वर्मा, मांगेराम प्रधान, सुरेंद्र बंसल, डॉक्टर सतीश, विकास गुप्ता, सुनील कुमार, अमरजीत सैनी, विवेक उपाध्याय, अश्वनी चौधरी, निशु कांबोज, अब्दुल्ला कुरैशी, मुकेश शर्मा, राजीव गुप्ता, सोनू लाला आदि उपस्थित रहे। उधर, मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना के हेलीकॉप्टर से आने पर उन्हें देखने के लिए कस्बावासियों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें