फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आशादीप प्रशिक्षण संस्थान में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंद बुद्धि बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों के प्रयासों की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित आशादीप मंदबुद्धि स्कूल में आयोजित दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रमों का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने किया। मॉ सरस्वती के सामने उन्होंने दीप प्रज्वलित किया। चेयरमैन ने इस अवसर पर कहा कि गरीब बच्चों के लिए काम कर रही ऐसी संस्थाओं का हर तरह से सहयोग किया जाएगा। उन्होंने संस्था में दान देने वालों की प्रशंसा की। संस्थान के उपनिदेशक जयलाल शर्मा ने चेयरमैन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि संस्थान में शहर के कुछ इंजीनियर नियमित रूप से सहयोग करते हैं। इस अवसर पर संस्थान के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। संचालन प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष वेदप्रकाश सिंहल, उपाध्यक्ष पीडी सिंहल, होतीलाल शर्मा, लोकेश चंद्रा, ब्रजमोहन शर्मा, इदरीश, बीना शर्मा, बीआर शर्मा,केके शर्मा, हुकुमचंद शर्मा, श्यामलाल, आरएस गुप्ता, अशोक अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें