फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
कल सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी मतगणना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की मतगणना का कार्य पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा। सभी दलों के लिए एक समान नियम और व्यवस्था उपलब्ध रहेेगी। मतगणना स्थल पर प्रेस को राउंडवार सूचना उपलब्ध कराने के लिए मीडिया सेेेंटर की स्थापना कराई जाएगी। पब्लिक एनाउंस सिस्टम इस प्रकार स्थापित कराया जाएगा कि उसकी आवाज दूर तक जाए। विजय जुलूस पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। मतगणना अभिकर्ता अपने साथ मोबाइल, पान-मसाला, माचिस लाइटर एवं अन्य कोई ज्वलनशील अथवा पेय पदार्थ लेकर अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसएसपी अनंतदेव ने मतगणना में निष्पक्षता और पारदर्शिता का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशी साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्तियों को ही अपना मतगणना अभिकर्ता बनाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षित एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति को अपना एजेंट बनाएं और उन्हें नियमों के बारे में भी बता दें। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के लिए मतगणना टेबल का निर्धारण किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए 78 मेज और सदस्यों की गणना के लिए 78 टेबल लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत पुरकाजी की मतगणना के लिए अध्यक्ष पद हेतु छह और सदस्य पद की मतगणना के लिए छह टेबल लगेंगी। नगर पंचायत बुढ़ाना अध्यक्ष के लिए नौ टेबल होंगी और सदस्यों के मतों की गणना के लिए नौ टेबल लगाई जाएंगी। नगर पंचायत चरथावल के लिए अध्यक्ष पद के लिए पांच टेबल और सदस्य के लिए पांच टेबल की व्यवस्था रखी गई है। नगर पंचायत शाहपुर की मतगणना के लिए अध्यक्ष पद के लिए पांच टेबल और सदस्य पद के लिए पांच टेबल की व्यवस्था होंगी। इसी प्रकार नगर पंचायत सिसौली में अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य पद के लिए चार टेबल की व्यवस्था की गई हैं। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के लिए अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य पद के लिए चार टेबलों की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत मीरापुर के लिए अध्यक्ष पद के लिए सात और सदस्य पद के लिए सात टेबल की व्यवस्था होगी। नगर पंचायत जानसठ के लिए अध्यक्ष पद की पांच और सदस्य पद के लिए पांच टेबलों की व्यवस्था होंगी। नगर पालिका परिषद खतौली की मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए 15 और सदस्य पद के लिए 15 टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अधिक टेबल होने के कारण अभिकर्ताओं की संख्या भी अधिक होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना अभिकर्ता अपनी टेबल पर ही रहेंगे। किसी अन्य टेबल पर पाए जाने पर उनका आईकार्ड जमा करा लिया जाएगा और उन्हें बाहर भेजा जाएगा। उन्होेंने कहा कि प्रत्येक राउंड पर पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम से एनाउंस कराया जाएगा। सभी को कंपाइल सूचना दी जाएंगी। मतगणना का कार्य एक दिसंबर को प्रात: आठ बजे से प्रारंभ कराया जाएगा। सात बजे अभिकर्ताओं की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और स्ट्रांग रूम से मतपेटियां मतगणना टेबिलों पर पहुंचाई जाएगी। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए अभिकर्ता आरओ और एआरओ को अपनी बात बताएंगे। उन्होंने कहा कि तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों, चुनाव अभिकर्ताओं और मीडिया के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभी अपने निर्धारित स्थान पर अपने वाहन पार्क करेंगे। उन्होंने कहा कि मतपेटियों से निकलने वाले मत ही वैध होंगे। उन्होंने बताया कि यदि सदस्य पद का मतपत्र गलती से मतदाता द्वारा अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित मतपेटी में डाला गया है तो वह वैध होगा। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ टेबल पर की जाएगी। डीएम ने कहा कि अराजक एवं अपराधी किस्म के व्यक्ति को मतगणना एजेंट नहीं बनाया जाएगा। मतगणना एजेंट अपना आईकार्ड लगाएंगे। संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और मतगणना स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि जनपद में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से मतदान कार्य पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संपन्न कराया गया है। उसी प्रकार मतगणना का कार्य भी पूर्ण निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा। उन्होेंने कहा कि अच्छी छवि वाले व्यक्ति को अपना एजेंट बनाए। एजेंट लोग किसी विवाद में न पड़ें, यदि कोई शिकायत है तो वह आरओ को बताए। मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। बैठक में एडीएम वित्त सुनील सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें