एवेरेस्ट क्लब को 18 रन से हराया
मुजफ्फरनगर। जिला क्रिकेट लीग में पूल सी के मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने चरथावल के एवेरेस्ट क्लब को 18 रन से हराया। चैतन्य को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से विकास शर्मा ट्रॉफी के लिए खेली जा रही लीग में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने पहले बैटिंग कर 25 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 63 रन हिमांशु ने बनाए। सलमान 19 और और चैतन्य 17 के अतिरिक्त कोई अन्य बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए। साहिल ने 4 तथा आशु ने एक विकेट लिया। 25 ओवर में जीत का टारगेट लेकर उतरे एवेरेस्ट के बल्लेबाजों ने शुरुआत अच्छी की। हालांकि लगातार गिरते विकेट के कारण अंत में मात्र 18 रन से विजय दूर राह गई। सारी टीम 25वे ओवर में 146 पर आउट हो गई। नौशाद 21, फजलू 24 और सहराज ने 19 रन बनाए। अतिरिक्त रन 31 रहे। स्टेडियम के चैतन्य ने 4 विकेट झटके। अजय और राजन को 2-2 विकेट मिले। मैच के अंपायर मनीष और शुभम रहे।