फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन डिजाईनिंग की बारीकी समझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में ललित कला विभाग की ओर से फैशन कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता डिजाइनर अंशु चौधरी रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ तथा डॉ मनोज धीमान ने किया। डिजाइनर अंशु चौधरी ने बताया कि फैशन डिजाइनिंग असीम संभावनाओं से भरा क्षेत्र है, अगर आप फैशन डिजाइनर बनना चाहते हैं तो आपको अपने स्केचिंग और डिजाइनिंग स्किल को बढ़ाना होगा। पैटर्न मेकिंग के बारे में बताते हुए कहा कि अगर आप इसमें निपुण हो जाते हैं तो आप अच्छी सैलरी पैकेज पर जॉब मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। शुभी ने प्रश्न करते हुए पूछा कि हम एक्सपोर्ट हाउस में किस प्रकार फैबरिक को कैसे-कैसे टेस्ट कर सकते हैं। चौधरी ने बताया कि टेस्टिंग डिपार्टमेंट में विभिन्न प्रकार की मशीनें होती हैं, जिनका प्रयोग कर हम फैबरिक के रंग, मजबूती, सिकुड़ना आदि की जानकारी प्राप्त करते हैं। डॉ मनोज धीमान ने आभार व्यक्त किया। रूपल मलिक, रजनीकांत, अमित कुमार, आशीष गर्ग, रीना त्यागी, बिन्नू पुंड़ीर, अनु, अनीता चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पचेंडा में दंगल आज से
मुजफ्फरनगर। मुस्तफाबाद पचेंडा कलां में तीन दिवसीय दंगल का आयोजन शनिवार से होगा। दंगल में देशभर से नामचीन पहलवान कुश्ती का जौहर दिखाएंगे। शहीद बचन सिंह व स्व. अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति के संयोजन में अर्जुन पहलवान और अभिमन्यु सिंह की ओर से तीन दिवसीय दंगल का आयोजन शनिवार से जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचेंडा कलां के मैदान में होगा। 28 और 29 अक्टूबर को दंगल में कुश्तियों का आयोजन होगा। इसमें चार लाख रुपये इनामी रकम की कुश्ती जम्मू-कश्मीर के पहलवान बीनया मोबीन और दिल्ली के पहलवान जोगिन्द्र सिंह के बीच मुकाबला रहेगा। 30 और 31 अक्टूबर को रागिनी कंपीटीशन में प्रीति चौधरी एंड पार्टी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें