फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान के साथ स्वच्छता सेवा दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमदान के साथ स्वच्छता सेवा दिवस मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने गांव चांदपुर में सड़क पर झाडू लगाकर श्रमदान किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मनाए जा रहे सेवा दिवस कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि हमें गांव को अपने घर के जैसा ही साफ और स्वच्छ रखना होगा। ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
डीएम ने कहा कि गांव को स्वच्छ रखने में सभी की सहभागिता जरूरी है। हम खुद ही साफ सफाई करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ी को कुछ सिखा सकते हैं। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन हो रहा है। 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले इस स्वच्छता अभियान में शौचालय निर्माण की गति पांच गुना बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 15 सितंबर को जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता श्रमदान के आयोजन के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया था। आज इस अभियान के अंतर्गत श्रमदान सेवा दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों द्वारा इस अभियान को प्रारंभ कर दिया गया है। समस्याएं सुनते हुए उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड प्रत्येक दशा में पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। घर पर बैठकर की ऑनलाईन आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नगर मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कहा कि सफाई नहीं होने से गंदगी फैलती है। जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें