मुजफ्फरनगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों के परिचय के बाद मुकाबले हुए। दूसरे दिन कबड्डी और वॉलीबाल में टीमों के बीच कड़े संघर्ष हुए। कोच रामपाल बालियान और राकेश बालियान रहे। इस अवसर पर जिला संयोजक कुशवेंद्र तोमर, सह संयोजक अमित चौधरी, रामनाथ ठाकुर, खेल संयोजक अमित राठी, अजय पंवार, सन्नी वर्मा, संजू सागर, अभिषेक त्यागी का सहयोग रहा।
सीधे प्रसारण से छात्रों को टिप्स
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में एसडी स्टूडियों से सीधे प्रसारण कर विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति का अवसर दिया। अध्यापकों और प्रवक्ताओं ने बड़ी कुशलता से विषय के कठिनतम बिंदुओं को सरल तरीके से छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया। कक्षा में लगे प्रोजेक्टर पर छात्रों ने अपने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी रुचिपूर्ण ढंग से प्राप्त की। अरुणा दीक्षित, प्रीति शर्मा, वंदना वर्मा, सुप्रीत कौर, कुमुद गार्गी, जसवीर कौर, यामिनी साराभाई, रुकैया जैदी, सुमन मलिक, शशिकांत शर्मा, नीरज, गीता, मनोज, राहित गोविल ने छात्रों को परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उप प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा, नवनीत गुप्ता, नीरज सिंघल, रचना गर्ग ने व्याख्यान दिया।