फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी कार्यकर्ता थाने, दफ्तर जाकर अधिकारी पर दबाव न डाले: टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। भाकियू कार्यकर्ताओं में चल रही आपसी खींचतान पर संगठन के लोग काफी चिंतित हैं। इस मसले पर बुलाई गई बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने नाराज कार्यकर्ताओं को समझाकर आपसी सद्भाव से रहने की नसीहत दी। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। रविवार को धौलरा बस स्टैंड के निकट भाकियू के कार्यकर्ताओं और पदाधिकरियों की बैठक में संगठन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कार्यकारिणी को अनुशासन में रहकर कार्य करने व संगठन को मजबूत करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के लिए कोई कार्यकर्ता किसी थाना, सरकारी दफ्तर में जाकर अधिकारी पर दबाव नहीं डालेगा। नरेश टिकैत ने धीरज लाटियान के इस्तीफे को अस्वीकार कर उन्हें संगठन में कार्य करने की बात कही है। सभा की अध्यक्षता राम किशन शर्मा व संचालन अमरनाथ शर्मा ने किया।
विज्ञापन


सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने पर जोर
तितावी (मुजफ्फरनगर)। विश्वकर्मा समाज विकास मंच ने किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। दहेज प्रथा, मृत्युभोज आदि पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। धर्मपाल प्रधान ने समाज में फैली बुराइयों को जड़ से उखाड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शादी में न दहेज लेंगे और न ही देंगे। इस पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाए, तभी समाज में तरक्की होगी। तेजपाल प्रधान ने कहा कि मृत्युभोज पर पाबंदी लगाए जाने का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि समाज में सब पापों की जड़ नशा है, युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। इस दौरान मांगेराम विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, ओमपाल पांचाल, ब्रजेश पांचाल, प्रमोद विश्वकर्मा, ऋषिपाल विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता रामशरण विश्वकर्मा सोहंजनी तथा संचालन डॉ सोमपाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें