समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कासमपुर खोला में गुर्जर सद्भावना सभा की बैठक में वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। गुर्जर समाज की उपेक्षा की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार को जातिगत आधार पर गुर्जरों को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की गई।
लोकदल प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने कहा कि रालोद किसानों और गरीबों, मजदूरों की हमेशा लड़ाई लड़ी है। विपक्षियों को सबक सिखाने के लिए रालोद पुरजोर से मैदान में उतर गई है। केंद्र सरकार गुर्जर समाज की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार को बढ़ाने की जरूरत बताई। स्वराज अभियान के जिलाध्यक्ष ओपी चौहान ने समाज के युवाओं को नशे तथा अन्य व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी। विनय गुर्जर ने कहा कि युवाओं से बातचीत कर उन्हें सही राह दिखानी है। बैठक में प्रधानाचार्य रणवीर सिंह गुर्जर, संदीप गुर्जर, ओम सिंह मोतला, विनोद गुर्जर, रिंकू, अनुज प्रधान, कुलदीप सिंह, अंकुर, भुम्मा, अमित चौधरी, सचिन, शशि छोकर, पवन, शेखर, सतीश भड़ाना, मांगेराम प्रधान आदि मौजूद रहे।