फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल संघर्ष के बाद मुकुल को मिला मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसले से उड़ान होती है। यह चंद लाइन शहर के सुरेंद्र नगर निवासी मुकुल पर सटीक बैठती हैं। मुंबई सिनेमा जगत में पैर जमाना आसान नहीं है, लेकिन मुकुल ने चार साल की कड़ी मेहनत के बाद मुकाम पा लिया। ट्रक ड्राइवर के बेटे ने सिनेमा जगत में कदम बढ़ाए हैं। होनहार मुकुल अब शक्ति कपूर की फिल्म में बतौर कोरियोग्राफर कार्य करेगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र नगर निवासी मुकुल कौशिक का सपना फिल्मों में काम करना है। इसी जुनून में उसने पहले क्लास डांस में प्रतिभाग किया। उसके बाद इंटरमीडिएट तक शिक्षा ग्रहण कर मुंबई की राह पकड़ ली। मुंबई में चार साल तक अनेक लोगों के साथ कोरियोग्राफी के गुर सीखे। कड़ी मेहनत और लंबे संघर्ष के बाद मुकुल को मुकाम मिला है। एक सितंबर से बॉलीवुड में खलनायक की भूमिका में रहने वाले शक्ति कपूर, मधुर और मोहम्मद हफीज की फिल्म में कोरियोग्राफी करेगा। मुकुल ने बताया कि मुंबई में काम करना आसान नहीं है, यहां जो संघर्ष से डर गया है। उसके लिए कोई जगह नहीं है। सोमवार को घर पहुंचे मुकुल के बॉलीवुड में कदम रखने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

पिता चलाते हैं ट्रक, माता गृहणी
मुकुल के पिता विनोद कौशिक पेशे से ट्रक चालक हैं। ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता कुसुम शर्मा गृहणी है। बहन शिवानी कौशिक पढ़ाई कर रही है। सोमवार को घर आने पर परिवार, पड़ोस समेत दोस्तों ने मुकुल के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन


भाई की तलाश खींच ले गई कदम
मुकुल कौशिक ने बताया कि छह साल पहले उसका बड़ा भाई राहुल लापता हो गया था। उसकी तलाश ही उसे बॉलीवुड तक ले गई। आज भी उसका मकसद बॉलीवुड के जरिए भाई को तलाशना है। इसके लिए लगातार मेहनत कर रहा है।

फिल्म के लिए मिला एडवांस
मुकुल जिस फिल्म में कोरियोग्राफी करेगा। उसमें पांच गाने रख गए हैं। यह फिल्म यूपी के नार्थ हिस्सों में युवाओं को लेकर इंगित है। कोरियोग्राफी के लिए मुकुल को दो लाख रुपये मिलेंगे। जिसमें 20 हजार रुपये एडवांस में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें