पौधे लगाकर दी मिसाइल मैन को श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों, शिक्षकों ने पौधे लगाकर महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, वक्ताओं ने कहा कि डॉ कलाम का जीवन प्रेरणादायी है। उनके आदर्शों पर चलकर तरक्की संभव है।
श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ कलाम भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई। डॉ रविंद्र कुमार सैनी, कनुप्रिया, डॉ संगीता मदान, आलोक गुप्ता, अर्जुन सिंह, रोहताश सिंह, डॉ मोहित शर्मा, अंकुर धीमान आदि ने अपने विचार रखे और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उधर, भाजपा कार्यकर्ता ने पौधरोपण का आयोजन किया। नगर अध्यक्ष सुनील दर्शन ने कहा कि पेड़-पौधों का बड़ा महत्व है। स्कूली बच्चों व कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प किया। रूपेंद्र सैनी, देशबंदू तोमर, रमेश चंद वर्मा, सुनीता मलिक, रेखा वर्मा, सीमा सैनी, अदित्य वर्मा, नीरज वर्मा, मधुर पुडीर, सुभाष वर्मा, मौजूद रहे।
उधर, ग्रीन चैंबर स्कूल में पौधरोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे रोपने से प्रदूषण की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर मयंक त्यागी, राघव श्रीवास्तव, हर्षित जैन, सक्षम सिंह, विश्वदीप चौहान, आदित्य सहरावत, तिवारी, प्रभुल्ल गौर आदि मौजूद रहे। उधर, एसडी कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में पौधरोपण हुआ। पूर्व राष्ट्रपति को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि डॉ कलाम के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विमल भारती, आलोक बेहरा, आसिफ खान, हरेंद्र, ईशान अग्रवाल, कविता, शना, सुबोध कुमार, रोहित, अतुल गुप्ता, योगेंद्र आरिफ, विनय आदि मौजूद रहे।