फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के छात्र व छात्राओं का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में छात्रवृत्ति के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र व छात्राओं ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। तहसील दिवस में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री ठाकुर विनोद चौहान के नेतृत्व में केके जैन डिग्री कॉलेज के छात्र व छात्राएं एकत्र होकर मंगलवार को तहसील में पहुंची। तहसील में छात्र व छात्राओं ने प्रदर्शन किया। ठाकुर विनोद चौहान ने कहा कि छात्रवृत्ति की समस्या प्रत्येक वर्ष छात्र व छात्राओं के सामने आती है। इस वर्ष तो कालेज की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण शिक्षा से छात्र और छात्राएं वंचित रह जाएंगे। नगराध्यक्ष पारस जैन व छात्र नेता प्रशांत मोतला ने कहा कि एबीवीपी ने सदैव ही छात्र हित के साथ रही है। छात्र और छात्राओं ने छात्रवृत्ति दिलवाए जाने की मांग को लेकर तहसील दिवस में एसडीएम कन्हई सिंह को सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में शुभम मावी, रितिक मोतला, आदि वर्मा, शिवानी श्रीवास्तव, खुशबु, अर्शी, मीना, नेहा, रूबी, ज्योति, रीतु देवी, ज्योति, मोनी देवी, लविश राणा, आदित्य सोम, आकर्षण अरोरा, हिमांशु राजपूत, आशुतोष राणा, हनी, शुभम, प्रभात, माधव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें