शहीद के पिता को दिया 30 लाख का चेक
मुजफ्फरनगर। पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए प्रशांत शर्मा के पिता शीशपाल शर्मा को पीएनबी के सर्किल मैनेजर ने 30 लाख रुपये का चेक दिया।
बुढ़ाना मोड खांजापुर निवासी शहीद प्रशांत शर्मा का बैंक खाता हनुमान चौक स्थित पीएनबी की ब्रांच में था। बुधवार को शोक सभा के दौरान पीएनबी सर्किल मैनेजर विकास कुमार अग्रवाल ने शहीद प्रशांत के परिजनों को खाते और एटीएम के दुर्घटना बीमे की राशि के रूप में 30 लाख रुपये का चेक सौंपा। बैंक अफसर ने बताया कि बैंक ने इस मामले में होने वाली सभी औपचारिकताओं को तेजी से पूरा करते हुए परिजनों को ये चेक सौंपा है।
प्रियंका गांधी ने भी शोक जताया
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को शोक संदेश भेजा है। पूर्व विधायक पंकज मलिक ने शहीद के पिता को प्रियंका गांधी का शोक संदेश दिया है।