फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerapur By Poll: ककरौली बवाल में चार महिलाओं समेत 28 नामजद 120 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Nov 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मीरापुर में उपचुनाव के दाैरान ककरौली के बवाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार महिलाओं समेत कुल 148 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है इनमें AIMIM के 28 कार्यकर्ता नामजद हैं। 
विज्ञापन
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर में उपचुनाव को लेकर ककरौली के बवाल में पुलिस ने चार महिलाओं समेत सपा और एआईएमआईएम के 28 नामजद और 120 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर सात क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित 15 धाराएं लगाई गईं हैं।

विज्ञापन

हंगामा कर रहे लोगों को दाैड़ाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं में हुआ था झगड़ा
जटवाड़ा चौकी प्रभारी के प्रसाद की ओर से ककरौली थाने में बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि सपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता वोट डालने को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

यह भी पढ़ें: मीरापुर उपचुनाव: ककराैली में खूब हुआ बवाल, पहले जाम फिर पथराव, पुलिस ने दाैड़ाया, SO ने पिस्टल लहराई

मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
चार पुलिसकर्मी भी हुए घायल
भीड़ के हमले में एसओ राजीव शर्मा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उधर, ट्रैफिक जाम होने से बस और अन्य वाहनों में सवार महिलाएं और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे थे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
ये किए नामजद
पुलिस ने सपा कर्यकर्ता शेर अली, शाह आलम, दानिश, मट्टू, गुड्डू, जब्बार, शाहनवाज, सावेज, सुल्ताना, अव्वलीन, तोहिदा, तंजीला, सद्दाम, शादाब, औरंगजेब और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता अजीम, दीनू, गुलेशर, शाह नजर, जावेद, परवेज, कय्यूम, इनाम, सलमान, सद्दाम, अनीस, मौसम, नजर को नामजद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें