फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधक व साधिकाओं को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
साधक व साधिकाओं को प्रशिक्षण
विज्ञापन

खतौली। भारतीय योग संस्थान बड़ा बाजार में 38वें योग केंद्र स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली से पधारे केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य शरत चंद अग्रवाल व डा. वे प्रकाश राठी ने ठाकुरद्वारा पंडाल में 265 साधक व साधिकाओं को सामूहिक प्रशिक्षण देकर उनको प्रशिक्षित किया। ताड़ासन, त्रिकोणासन, आकर्णधननुरासन, वज्रासन, शशक आसन भाग जो, भुजंगासन, सलभासन, मकरासन, पादोतानासन, का अभ्यास सीमा, गीता, सुशीला, किरण आर्या, अंकुर आदि ने कराए। प्राणयाम एवं आसनों में सुधार शरतचंद अग्रवाल व वेद प्रकाश राठी ने बहुत ही गहनता के साथ कराए। निर्मल कुमार जैन ने अवगत कराया कि खतौली में प्रथम कक्षा देवी मंदिर कन्या विद्यालय के परिसर में आठ मार्च को जवाहर लाल मेहरा व ऋषिराम शर्मा द्वारा उद्घाटन हुआ था। 37 वर्षों में केवल पश्चिमी उप्र में 350 केंद्र चल रहे हैं और नौ केंद्र विदेशों में खुले हैं। 50 या 50 से अधिक सदस्य बनाने वाले साधकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें