मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को कोरोना के 26 नए मरीज सामने आए। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 98 रही। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 679 रह गई है।
सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि सोमवार को जिले में कुल 1302 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 26 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिन्हें बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सोमवार को 98 कोरोना मरीज ठीक हो गए, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4,960 हो गई है, जिनमें से 4,209 मरीज ठीक हो चुके हैं। जनपद में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 679 रह गई है। वहीं, जनपद में अब तक 64,167 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 59,207 निगेटिव आए हैं।