फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी, पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

Wed, 02 Jan 2019 11:28 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घायल बदमाश को उपचार के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरकाजी में धमात गंगनहर पुल पर बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी ककरौली निवासी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। वहीं, एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हुआ है। गिरफ्तार इनामी पर लूट व गोकशी के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


बुधवार देर रात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरदीप लाल टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गंगनहर पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों की आवाजाही की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने धमात गंगनहर पुल पर पहुंचकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह व सीओ सदर रिजवान अहमद ने बताया कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे फायरिंग करते हुए भागने लगे।

बदमाशों की फायरिंग में थाने के सिपाही राहुल शर्मा घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। सीओ सदर रिजवान अहमद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान ककरौली निवासी 25 हजार के इनामी ताहिर पुत्र कासिम के रूप में हुई है, जिस पर लूट व गोकशी के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इनामी के फरार साथी की पहचान ककरौली के ही फिरोज के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में घायल बदमाश व सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें