मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को 25 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 52 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि रविवार को जनपद में 1495 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट आई है। इनमें से 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन सभी को बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को 52 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिन्हें जरूरी दिशा-निर्देश देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जनपद में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5,265 हो गई है, जिनमें से 4,639 ठीक हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 561 रह गई है। वहीं, 80 मरीजों की मौत भी हुई है।