मुजफ्फरनगर। जिले के नौ विकास खंडों के 24 परिषदीय विद्यालयों में खंड विकास अधिकारियों ने शिक्षण व्यवस्था, अध्यापक-छात्र उपस्थिति, मिड-डे-मील की गुणवत्ता, ऑपरेशन कायाकल्प समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 23 शिक्षक और 91 छात्र अनुपस्थित मिले। सीडीओ कमल किशोर देशभूषण कंडारकर के निर्देश पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण हुआ। शिक्षकों में 156 शिक्षकों में से 133 उपस्थित रहे।
शाहपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय धनयान दो अध्यापक और 18 छात्र, प्राथमिक विद्यालय कितास में 6 में से चार अध्यापक उपस्थित मिले। यहां पर छात्रों की संख्या मात्र 14 थी। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर में 3 अध्यापक और 24 छात्र मौजूद रहे। सदर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर, कंपोजिट विद्यालय निराना, प्राथमिक विद्यालय खेड़ी विरान का निरीक्षण किया। पुरकाजी विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय बरला, प्राथमिक विद्यालय बरला, उच्च प्राथमिक विद्यालय तेजलहेड़ा, बुढ़ाना विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सटेड़ी, प्राथमिक विद्यालय मिडाकली, प्राथमिक विद्यालय बड़ौदा का निरीक्षण किया।
खतौली विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रुकनपुर, प्राथमिक विद्यालय खेड़ी राघदान, मोरना के कंपोजिट विद्यालय कासमपुर, कंपोजिट विद्यालय नगला बुजुर्ग, प्राथमिक विद्यालय विलायत नगर, कंपोजिट कम्पोजिट विद्यालय खुजेड़ा, जानसठ के कंपोजिट विद्यालय जटवाडा, चरथावल विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय हैबतपुर, कंपोजिट विद्यालय खुसरौपुर, प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर, बघरा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय लडवां का निरीक्षण किया।