फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार से 24, आईएसबीटी से 23 बसें दौड़ेेंगी        

Sat, 11 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
होली के त्योहार को लेकर परिवहन निगम ने बसों को भेजना शुरू कर दिया है। आनंद विहार, आईएसबीटी और हरिद्वार क्षेत्र में बसों को भेज दिया गया है। साथ ही इन क्षेत्रों में डिपो ने अधिकारियों को तैनात किया है, ताकि बसों का संचालन अधिक हो सके। अनुबंधित बसों को भेजने की प्लानिंग कर ली गई है। 
विज्ञापन


होली के वीकेंड की कमाई के लिए परिवहन निगम ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। शुक्रवार डिपो की बसों को रूट पर भेज दिया गया है। सीमाओं के बंधन खुले होने के कारण डिपो की बसें, जहां की सवारियां अधिक मिलेंगी, उस क्षेत्र में सफर करेंगी। रोजाना बस संचालन का लक्ष्य भी रखा गया है। एक बस रोजाना करीब 360 किलोमीटर तक संचालित होगी। इसके लिए शुक्रवार को आनंद विहार क्षेत्र में 24, आईएसबीटी क्षेत्र में 23 और बाकी को हरिद्वार रूट पर भेजा गया है।

आनंद विहार में अब्बास अली, आईएसबीटी में जगपाल ठाकुर, रविंद्र तथा हरिद्वार में छविलाल को तैनात किया गया है। यह अधिकारी अपनी बसों का इन क्षेत्रों से अधिक संचालन करने पर जोर देंगे। यह बसें लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, देहरादून, हाथरस आदि क्षेत्रों में फर्राटा भरेंगी। अनुबंधित बसों को भी रूट पर उतारने के लिए प्लानिंग की गई है। अनुबंधित बसों के संचालन के लिए वीकेंड तक अनुशासन पटल प्रभारी अनुज त्यागी को इंचार्ज बनाया गया है। हालांकि डिपो अधिकारी ग्रामीण रूट से बसों को नहीं हटाएंगे।       
विज्ञापन


एरियर के मिलेंगे पांच-पांच हजार      
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के वित्त विभाग ने होली पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को रुके छह प्रतिशत एरियर के पांच-पांच हजार रुपये रेग्युलर कर्मचारियों को मिलेंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें