फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

224 लोगों को पीएम आवास की चाबी सौंपी

विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को लॉटरी के माध्यम से आवास आंवटन करते राज्यमंत्री कपिलदेव अग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक गरीब के अपने घर के सपने को साकार कर रहे हैं। देश में अब कोई ऐसा नहीं बचेगा जिसका अपना घर न हो। वह एमडीए में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ रोड पर बने पीएम आवासों की चाबी का वितरण कर रहे थे।
विज्ञापन

कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीबों की सबसे अधिक चिंता है। प्रत्येक गरीब तक रसोई गैस, प्रत्येक घर में शौचालय मोदी की ही देन है। प्रधानमंत्री प्रत्येक व्यक्ति को घर देने की बात कही है। पीएम आवास योजना में बड़ी तेजी के साथ काम हो रहा है और गरीबों को आवास उपलब्ध कराए जाए रहे हैं। जिन लोगों के पास अपनी जमीन थी उन्हें मकान बनाने के लिए पैसा दिया गया। जिनके पास कच्चा मकान था उन्हें मकान पक्का करने के लिए पीएम आवास योजना में पैसा दिया गया। जिन लोगों के पास न जमीन थी और न मकान था उन लोगों को विकास प्राधिकरण मकान बनाकर दे रहा है। 270 लोगों ने पीएम आवास के लिए आवेदन किया था, जिनमें 224 को आवासों का वितरण हो गया है। जो लोग बचे हैं उन्हें भी जल्द ही आवास मिल जाएंगे। भोपा रोड पर जल्द ही आवास का निर्माण होने जा रहा है। प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य श्रीमोहन तायल, गजेंद्र सिंह, शरद शर्मा ने भी विचार रखे।
एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने कहा कि जो आवास आवंटित किए गए हैं, यह मकान लाभार्थी को साढे़ चार लाख रुपये का मिलेगा। इसमें डेढ़ लाख रुपये केंद्र सरकार, एक लाख रुपये प्रदेश सरकार दे रही है। दो लाख लाभार्थी को तीन हजार रुपये महीना की किश्त में देने होंगे, जो बहुत ही न्यूनतम ब्याज पर होगी। इस अवसर पर लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटित किए गए। सबसे नीचे के आवास वृद्धों और विकलांगों को आवंटित किए गए। विधवा और एकल महिलाओं को आवास आवंटन में प्राथमिकता दी गई। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजलि चौधरी, एडीएम प्रशासन अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एमडीए के हॉल में जमा रहे लाभार्थी
मुजफ्फरनगर। आवास पाने के लिए सभी लाभार्थी एमडी के हॉल में सुबह से ही जमा हो गए थे। एमडीए ने लाभार्थियों के सामने ही लॉटरी निकाली। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी को कुर्सियों पर बैठाया गया था। एमडीए के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें